एमपी निकाय चुनाव: पीएससी की तैयारी छोड़ मैहर में सबसे कम उम्र की पार्षद बनी निधि
सतना, 22 जुलाई। यह स्टोरी जिले की मैहर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 से बीजेपी के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुई निधि प्रजापति की है। निधि मैहर नगर परिषद की सबसे कम उम्र की पार्षद हैं। महज उम्र 24 साल में निधि मैहर नगर परिषद की सभासद निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने 824 वोट हासिल कर कांग्रेस की पूजा गुप्ता को 22 वोटों से पराजय किया है।

राजनीति में निधि की रुचि
निधि ने बीएससी फॉरेस्ट्री की पढ़ाई की है और वे पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी कर रही थी। वे शासकीय सेवक के तौर पर समाज के लिये कार्य करना चाहती थीं, इसी बीच निकाय चुनावों का ऐलान हो गया। मां उमा प्रजापति 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, लिहाजा निधि की रुचि राजनीति में भी रही है।
उन्होंने समाजसेवी बन कर जनसेवा के इरादे से चुनाव लड़ने का फैसला किया। बीजेपी से उन्हें पार्षद पद का टिकट भी मिल गया और उन्होंने राजनीति में अपनी पहली ही पारी धमाकेदार जीत के साथ शुरू कर दी।
निधि ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने वार्ड में ही व्याप्त समस्याओं को देखती थी, तो उनके समाधान को लेकर चिंतित रहती थी। लेकिन तब वे कुछ कर नहीं सकती थी। मतदाताओं ने अब उन्हें अपना आशीर्वाद देकर सक्षम बना दिया है।

क्षेत्र को भरा बनाना चाहती है निधि
अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए निधि ने कहा कि वार्ड में जल निकासी की समस्या का समाधान कराना, वंचित लोगों को योजनाओं के जरिए पक्के मकान दिलाना, हर गरीब परिवार को राशन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था के साथ-साथ वे वार्ड ही नहीं पूरे मैहर को हरा भरा बनाना चाहती है। कोशिश होगी कि उनकी पढ़ाई (बीएससी फॉरेस्ट्री) का भी इस्तेमाल लोक कल्याण के लिहाज से मैहर में किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications