MP Assembly Election 2023: चुनाव तारीख का ऐलान होते ही CM Shivraj ने की खास अपील, कही ये बात

MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जहां तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 03 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल अब दिखने लगा है, जहां चुनाव को लेकर हलचल भी तेज होने लगी है।

चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, चुनाव सरकार बनाते हैं, चुनी हुई सरकार बनती है, जो प्रदेश का, और जनता का भविष्य तय करती है। सभी मतदाता भाई और बहन, इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लें, उत्साह के साथ भाग लें।

Bhopal

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सबसे बड़ा उत्सव है चुनाव, तो एक तरफ जनता से यह प्रार्थना करता हूं, चुनाव सरकार बनाते हैं, चुनी हुई सरकार बनती है, जो प्रदेश का, और जनता का भविष्य तय करती है। सभी मतदाता भाई और बहन, इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लें, उत्साह के साथ भाग लें, मैं राजनीतिक दलों से यह अपील करना चाहता हूं, मध्य प्रदेश शांति का टापू है, शालीनता का प्रतीक है, इसलिए चुनाव हम जरूर लड़े, लेकिन चुनाव लड़ते समय हम व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप उनसे बचें, यह शत्रुता नहीं है, विचारधारा का संघर्ष है, कौन सी पार्टी आनी चाहिए, सब शालीनता के साथ, बड़प्पन से अपनी बात कहे, सरकार अपनी बात कहे, प्रतिपक्ष अपनी बात कहे, और बहुत अच्छे माहौल में मध्य प्रदेश का चुनाव हो, यह मेरी सभी अपील है।

चुनाव तारीख का हुआ ऐलान

मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जहां तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 03 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल अब दिखने लगा है, जहां चुनाव को लेकर हलचल भी तेज होने लगी है। इस बीच चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वैसे तो राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी, जहां सभी राजनीतिक दलों ने मैदान संभाल लिया था। वहीं अब चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आएंगे, जहां प्रचार-प्रसार भी रफ्तार पकड़ेगा।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+