MP assembly election 2023:आचार सहिंता के वक्त प्राइवेट विमानों की होगी निगरानी, CCTV कैमरे देखेंगे शराब दुकान

MP assembly election 2023: चाहे कितने भी प्रभावशाली, बाहुबली हो, मध्य प्रदेश में चुनाव के वक्त सिर्फ नियम और कानून चलेगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने चुनाव आयोग कमर कस चुका हैं। केंद्र और राज्य की कई एजेंसियों के साथ राजधानी भोपाल में आयोग के अधिकारियों ने कई बैठकें की। जिसमें अहम निर्देश जारी किए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बीते तीन दिनों से भोपाल में डेरा डाला था। जहां एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग कई मैराथन बैठक हुई। जिसमें चुनाव कार्य में जुटने वाले विभागों के उच्च अधिकारी और एजेंसियों के जिम्मेदार लोग शामिल हुए।

इस बार होने वाले चुनाव में धन-बल, शराब और अन्य तरीकों से वोटर्स को प्रभावित करने वाले लोगों पर निगरानी रखने कई आधुनिक तरीके अपनाए जाएगें। किसी शहर के यातायात साधनों में सड़क से लेकर हवाई सफर करने पर वालों पर भी निगरानी होगी। जानकारी के मुताबिक प्राइवेट विमान भी जांच के दायरे में होंगे।

mp-assembly-election-2023-delegation-of-election-commission-of-india

इसके अलावा हर शहर के उन शराब दुकानों को अभी से चिन्हित किया जाएगा, जहां से चुनाव के वक्त गलत ढंग से शराब की बल्क में सप्लाई होने की संभावना हैं। ऐसी दुकानों की सूची तैयार आचार संहिता लागू होते ही CCTV कैमरों से निगरानी होगी। कही भी गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे। आम तौर पर देखने में मिला है कि चुनाव के वक्त पर्ची देकर दुकानों से शराब की बिक्री खूब बढ़ जाती हैं। जिस पर नियंत्रण रखने एक अलग टीम भी तैनात रहेगी।

निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल असेंबली इलेक्शन की तैयारियों के सिलसिले में 3 जुलाई से भोपाल में था। आयोग की टीम ने ने पहले दिन सभी जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। बुधवार को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के साथ बैठक की। इसके अलावा निर्वाचन व्यय की निगरानी को लेकर एनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल अधिकारियों साथ भी चर्चा की। बैठकों में भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, वरिष्ठ प्रधान सचिव एनएन बुटोलिया और मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+