Bhopal News: बाघ के मूवमेंट से रहवासियों में फैली दहशत, वन विभाग में अलर्ट किया जारी
Bhopal News: राजधानी भोपाल में केरवा रोड स्थित मदर बुल फॉर्म के पास बाघ के दिखने से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। कल सुबह मदर बुल फॉर्म के पास बाघ का घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश की, लेकिन कर्मचारियों के पहुंचते ही टाइगर वहां से तेजी से भाग निकला। वन विभाग ने उसके पग मार्ग की सर्चिंग करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि वहां पर बाघ का मूवमेंट हुआ है।

इस एरिया में बाघ की मूवमेंट की वजह पास के जंगल का होना है और मदर बुल फॉर्म फॉरेस्ट एरिया के पास है। इसलिए आसपास के इलाके में बाघ सक्रिय रहता है। ऐसे में यह फार्म भी आ जाता है। 6 महीने पहले वहां बाघ नजर आया था। टाइगर अक्सर वहां जाकर सूअर, श्वान, गाय और बछड़ों का शिकार कर चुका है। बाघ भ्रमण क्षेत्र होने के नाते वन विभाग ने वहां जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications