MP: रीवा में एक ही परिवार से सास बहू और ननद बनी वार्ड पार्षद; 45 में से 27 वार्ड में महिलाओं की जीत'

रीवा, 23 जुलाई। नगर निगम चुनाव में इस बार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बने, पहले महिलाओं ने यहां पुरुषों को हराया और फिर 1 ही परिवार की 3 महिलाएं चुनाव जीतकर पार्षद बन गयीं, इन तीनों महिलाओं के बीच सास बहू और ननद का रिश्ता है, अब तीनों की तिकड़ी पार्षद बनकर रीवा के नगर परिषद में 1 साथ जाएगी, 1 ही परिवार की तीन पार्षद महिलाओं की तिकड़ी में से दो ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था जबकि 1 ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। हालांकि यह भी चर्चा है कि निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस को समर्थन कर सकती है।

पार्षद ,नवनिर्वाचित,

सास बहू और ननद निर्वाचित

रीवा नगर में पार्षद पद का चुनाव जीती ननद भाभी और मामी सास की तिकड़ी में नगर के वार्ड नंबर 23 से नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी, वार्ड क्रमांक 25 से नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी जरीना बेगम और वार्ड क्रमांक 30 से निर्दलीय प्रत्याशी रही रुकसाना बेगम शामिल हैं। रफीकुन शहनाज अंसारी और जरीना बेगम के बीच ननद भाभी का रिश्ता है जबकि रुकसाना बेगम रफीकुन शहनाज अंसारी की मामी सास हैं जो जरीना बेगम की भी रिश्तेदार हैं। इस तरह से नगर के वार्ड 23, 25 और 30 से ननद भाभी और मामी सास पार्षद निर्वाचित हुई है।

तीनों ने बीजेपी को हराया

एक ही परिवार की इन तीन महिलाओं ने नगर के अलग अलग वार्डो में अपने नजदीकी प्रतिद्धंदी रहे बीजेपी के प्रत्याशियों को हराया है। वार्ड नंबर 23 से शहनाज अंसारी ने बीजेपी के शिवा पाण्डेय को 641 मतों से हराया है। वार्ड नंबर 25 से जरीना बेगम ने बीजेपी प्रत्याशी सुधा तिवारी को 71 मतों से मात दी। जबकि वार्ड 30 से रुकसाना बेगम ने बीजेपी प्रत्याशी नीता को 170 वोटों से हराकर चुनाव निर्वाचित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+