Bhopal News: रोजगार सहायकों को CM शिवराज ने दी बड़ी सौगात, मानदेय ₹9 हजार से बढ़ाकर किया ₹18,000
Bhopal rojgar sahayak: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के रोजगार सहायकों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल सीएम शिवराज ने रोजगार सहायकों का वेतन दोगुना करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि हमारे रोजगार सहायकों का मासिक मानदेय ₹ 9,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया जाएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि सबसे पहले सेवा समाप्ति की प्रथा को खत्म करना पड़ेगा। गलती कोई करे और निपटाना हो तो रोजगार सहायक को ही निपटा दो। वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती, हम आह भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम। अब रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त नहीं की जा सकेंगी।

सीएम ने कहा कि बिना वकील, बिना अपील, बिना दलील सेवा समाप्त, अब यह नहीं होगा। विभागीय जांच, दूसरी जांच और बाकी चीजें कराई जाएंगी। यदि कोई गंभीर आरोप न हों तो सीधे सेवा समाप्त नहीं होगी। यह बात आपने अपनी मांग पत्र में भी कही। पूरी प्रक्रिया होगी अगर इसके बाद कोई भयानक अपराध है तो बात अलग है नहीं तो सेवा समाप्ति यह किसी कीमत पर नहीं होगी।
ये सुविधाएं भी मिलेंगी
Recommended Video
सीएम शिवराज ने कहा कि रोजगार सहायकों को ना अवकाश है, ना प्रसूति अवकाश। आखिर हम भी इंसान हैं हमारा भी परिवार है और इसलिए चाहे अवकाश का मामला हो और चाहे प्रसूति अवकाश का मामला हो। स्वीकृत 16 अवकाश का मामला हो यह सब रोजगार सहायकों को दिए जाएंगे। मातृत्व अवकाश 180 दिन का तो होगा ही लेकिन 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। पिता को भी तो घर रहने का मौका मिले।
सीएम शिवराज ने कहा कि पंचायत सचिव की नियुक्ति में 50% रोजगार सहायकों को आरक्षण दिया जाएगा। आधी नियुक्ति फ्रेश होगी और 50% रोजगार सहायकों को चयनित किया जाएगा। अगर रोजगार सहायकों के पद खाली होंगे तो दूसरे रोजगार सहायक नियुक्त होंगे। सीएम ने कहा कि भविष्य में नियुक्ति स्थानांतरण और बाकी समस्त प्रक्रियाएं पंचायत सचिवों के समान की जाएंगी। पंचायत सचिवों का भी कल्याण किया अब रोजगार सहायक के रूप में आप का भी ध्यान किया जाएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी एक तरफ है कि मध्य प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण हूं। इसी के लिए मैं जी रहा हूं। सीएम ने कहा कि रोजगार सहायक मेरा क्रिएशन है। मनरेगा को व्यवस्थित करने का काम, मजदूरों का सर्वे, जॉब कार्ड बनाना हो, उपस्थिति दर्ज कराना हो, मास्टर रोल तैयार करना हो, ग्रामीण मजदूरों के राशन कार्ड बनाने हो यह सब काम रोजगार सहायकों के बूते पर ही हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications