Bhopal weather news: मध्य प्रदेश में बारिश का ब्रेक खत्म, भोपाल सहित कई जिलों में बारिश का दौर शुरू
MP weather news: मध्य प्रदेश में बारिश का ब्रेक खत्म हो गया है अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में आधे घंटे से ज्यादा बारिश देखने को मिली। वही खबर लिखने तक राजधानी में बारिश जारी है।
आज सुबह मंडला में करीब आधे घंटे से ज्यादा तेज बारिश हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में से 2.5 से 6 इंच तक बारिश हो सकती है। जबलपुर सागर रीवा समिति प्रदेश के 12 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल में तेज बारिश जारी है। इंदौर ग्वालियर उज्जैन में भी बादल छाए रहेंगे। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताएं कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, इससे लो प्रेशर एक्टिव हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता हैं।
बता दे मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, लेकिन जुलाई और फिर अगस्त में मानसून कमजोर पड़ गया। इसके चलते एमपी में 1 जून से अब तक 18% ही पानी गिरा है। 27 जिले रेट जोन में है। यहां 20 से 40% तक बारिश कम हुई है। प्रदेश में अब तक औसतन 26.07 इंच बारिश हुई है। जबकि 31.81 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। मध्य प्रदेश की सामान्य बारिश का औसत 37.36 इंच प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 15% और पश्चिमी हिस्से में 21% बारिश कम हुई है।












Click it and Unblock the Notifications