Bhopal weather News: 20 जून तक राजधानी भोपाल में दस्तक दे सकता है मानसून, 50Km की रफ्तार से चलेगी हवा

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले दो सिस्टम एक्टिव है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, तो कही तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की स्पीड और बढ़ेगी।

Monsoon Forcast in Bhopal, Weather forecast, Bhopal Weather News, MP Weather News, Bhopal News in Hindi, Bhopal Latest News, Bhopal Samachar

MP weather News:राजधानी भोपाल में गर्मी और उमस भरे माहौल से परेशान लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि मानसून अपनी पुरानी स्पीड पर लौट आया है और उम्मीद है कि अगर इसकी चाल ऐसी ही रही तो यह राजधानी में 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण मानसून की स्पीड में तेजी आई है इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं मौसम शुष्क होने के साथ तपिश बढ़ रही है। नमी ज्यादा होने से उमस भी अधिक है।

40 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड से चलेगी हवा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अशफाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पश्चिम बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नहीं आ रहा है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश देखी जा रही है कोई मौसम बना ली सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। भोपाल चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा शहडोल और सागर संभाग में कही-कही मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

टेंपरेचर की बात करें तो खजुराहो मंडला, सिवनी, इंदौर में बूंदाबांदी हुई तो प्रदेश में 48 डिग्री तापमान के साथ दमोह सबसे गर्म रहा कई स्थानों पर तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहे अगले 2 दिनों में भी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रीवा में आंधी-पानी, ग्वालियर नरसिंहपुर में भी बारिश

शुक्रवार को नरसिंहपुर और ग्वालियर में रिमझिम बारिश हुई। रीवा के त्योंथर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में तेज आंधी और बारिश होने लगे या आयोजित कॉल सम्मेलन में सीएम को अपनी स्पीच शॉर्ट में निपटानी पड़ी। कार्यक्रम भी 2 घंटे पहले ही समाप्त करना पड़ा। मुख्यमंत्री के मंच छोड़ते ही तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण टेंट उड़ गया। टेंट की चादरें और पोस्टर भी फट गए। कार्यक्रम का मुख्य गेट गिर गया। लोग पानी से बचने के लिए इधर-उधर छुपते नजर आए। वही रात में कई शहरों में तेज आंधी भी चली।

इन शहरों में बारिश की संभावना

भोपाल मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है। सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास में भी मौसम बदलेगा।

मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लक्ष्यद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह नागालैंड मणिपुर मिजोरम और केरल में हल्की सी मध्यम बारिश संभव है। 11 जून के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में लू से गंभीर लू की स्थिति और 12 जून को अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 9 जून से 11 जून के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की संभावनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+