Bhopal Weather: मध्य प्रदेश में 48 घंटे में दे सकता है मानसून दस्तक, राजधानी का मौसम बदला, होगी झमाझम बारिश
Weather News Bhopal: राजधानी भोपाल में मानसून अब जल्द ही दस्तक देने की तैयारी में है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने से इसकी स्पीड तेज हो गई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में मानसून आ सकता है।
अगले एक-दो दिन प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्से में बारिश, बौछारें, गरज चमक की स्थिति बन सकती है। दूसरी और पिछले तीन-चार दिन से अटके मानसून को भी 2 दिन बाद गति मिल गई है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो 22 जून के बाद प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। विदर्भ की ओर से मानसून की दस्तक होने की संभावना है।

इस समय नमी और तेज हवाओं के कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर विचारों का दौर चल रहा है। ऐसे में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम बने हुए हैं।
हल्की बौछारों की उम्मीद
प्री मानसून एक्टिविटी तेज होने के कारण इंदौर भोपाल में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। मानसून की बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ही ब्रांच सक्रिय हैं। ऐसे में मानसून आगे बढ़ता है तो 22 जून के बाद यह प्रदेश में इंट्री कर सकता है।
जून के अंत तक देश में छा जाएगा मानसून
पश्चिमी चक्रवात के धीरे-धीरे क्षीण पन्ने के साथ ही पूर्व यानी बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है फीडबैक लू से बेदम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी की नम हवा को रास्ता मिलने लगा है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर के चक्रवात से गुजरात एवं राजस्थान में अभी तबाही की बारिश जरूर हो रही है, किंतु यह अलनीनो के असर को भी हल्का कर रही है। निजी जयंती स्काईमेट के प्रवक्ता महेश पलावत का कहना है कि चक्रवात वाली हवा अभी पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर ग्वालियर संभाग की ओर बढ़ रही है। 2 दिनों में राजस्थान से बारिश की स्थितियां मध्यप्रदेश में शिफ्ट कर जाएंगी। इसके बाद लखनऊ एवं कानपुर के आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा, जो हवा को अपनी ओर खींचेगा। इससे मानसून को संबल मिलेगा और अगले 3 से 4 दिनों में मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र में भारी बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications