Mohan Yadav को मिली Z+ सुरक्षा, साथ चलेगा 18 गाड़ियों का काफिला
प्रदेश के मुखिया यानी CM मोहन यादव की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें Z+ प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। यादव को मिली इस सुरक्षा में उनके साथ NSG कमांडो सहित 18 गाड़ियों का काफिला होगा। इसके साथ ही यादव बुलेट पुरस्कार में सवार रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक गृह विभाग से मिले इनपुट के बाद CM मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इतना ही नहीं गृह विभाग CM मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर अलर्ट नजर आ रहा है।

कुछ ऐसी रहेगी यादव की सुरक्षा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा। सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे। प्रदेश के सीएम की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग काफी सतर्क है।
बड़े और कड़े निर्णय ले रहे यादव
मोहन यादव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में जिन प्रस्तावों को हरी झंडी मिली उनमें प्रमुख तौर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही बैठक में फूड सेफ्टी नियम लागू होने के बाद खुले में मांस-मछली की बिक्री पर भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार लाउडस्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा और ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जाएगी जहां उक्त नियमों/निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ध्वनि प्रदूषण तथा लाउडस्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच के लिये सभी जिलों में उड़नदस्तों के गठन का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications