Bhopal News: बाथरूम में नहा रही महिला का खिड़की से बनाया MMS, पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ोसी को किया गिरफ्तार
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कल सुबह अपने बाथरूम में नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक बाथरूम की खिड़की से महिला का वीडियो बनाने लगा। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई प्रियंका राय ने बताया कि इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ग्रहणी है अपने कल सुबह करीब 6:00 बजे बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसे एहसास हुआ कि कोई बाथरूम की खिड़की से उसका वीडियो बना रहा है। इस पर महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

महिला का शोर सुनकर उसकी सांस बाहर निकली तो, आरोपी उन्हें भागता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी ने मोबाइल से वीडियो पहले ही डिलीट कर दिया था। अप पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी।
जहांगीराबाद थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि आरोपी फरियादी का पड़ोसी है, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के बारे में उसके इलाके में भी पूछताछ करेगी। फिलहाल आरोपी के मोबाइल में ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला। इसलिए पुलिस अब मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी। वही फरियादी महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे ताक रहा था, लेकिन उसे अंदेशा नहीं था कि आरोपी ऐसी शर्मनाक हरकत भी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications