Bhopal: श्वान से प्रेम इतना कि पुलिस ने मदद नहीं की तो इनामी पोस्टर लगाकर ढूंढ निकाला गोल्डन रिट्रीवर डॉग

Bhopal News: राजधानी भोपाल में चोरी हुए डॉग ढूंढने का एक रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, नारायण नगर में रहने वाले एक निजी शिक्षण संस्थान के निदेशक के घर में 30 अगस्त को चोरी हो गई थी, जिसमें उनका 5 महीने का विदेशी नस्ल का कीमती डॉग 'गोल्डन रिट्रीवर' चोरी हो गया था।

इसके बाद मलिक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो कमरे में एक आरोपी डॉग चोरी करते हुए नजर आया। इसके बाद उन्होंने बाग सेवनिया और मिसरोद थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस जब डॉग को खोज नहीं सकी तो मलिक ने एक पोस्टर जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने डॉग को खोजने वाले को ₹20,000 नाम देने की घोषणा की।

Misrod Bagsevania area, a dog named Pogo was found through poster, golden retriever

सोशल मीडिया पर डॉग के प्रति मलिक के प्रेम को देखते हुए इस पोस्ट को लोगों द्वारा शेयर किया जाने लगा। पुलिस डॉग को खोज पाती से पहले ही मालिक के पास एक अनजान नंबर से फोन आया और उन्होंने उनकी कीमती डॉग की जानकारी दी। वे मौके पर पहुंचे और डॉग को घर ले आए बाद में उन्होंने सूचना देने वाले को इनामी राशि देनी चाहिए, लेकिन उसने मना कर दिया।

पूरा मामला विस्तार से

जानकारी के अनुसार नारायण नगर के रहने वाले शैलेंद्र लारिया एक निजी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर हैं। 5 महीने पहले उन्होंने एक गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति का डॉग खरीदा था। प्यार से वे उसे पोगो बुलाते थे। 30 अगस्त की सुबह वे पोगो को घूमने के लिए बाहर लेकर निकले थे और इसके बाद वापस घर के पोर्च में छोड़ गए थे। 10 मिनट बाद उन्होंने देखा तो वह नजर नहीं आया। जब घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो, एक युवक कुछ खिलाकर उसे अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बाग सेवनिया और मिसरोद थाने में दे दी। बता दे गोल्डन रिट्रीवर डॉग शांत और मधुर स्वभाव का होता है। वह अपने इसी स्वभाव के कारण ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये बुद्धिमान और समझदार नस्ल के डॉग माने जाते हैं। इसे प्रशिक्षित करने में ज्यादा समस्या नहीं आती है। बाजार में इस डॉग की कीमत 20 से ₹30,000 तक होती है।ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+