Bhopal: युवक को बदमाशों ने रास्ते में रोककर मांगे रुपये, नहीं दिए तो लूटा, टीला जमालपुरा और टीटी नगर में हुई व

Bhopal Crime News: टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात तीन बदमाशों ने एक होटल कर्मी को रास्ते में रोका और पैसों की मांग करने लगे जब युवक ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसकी जेब में रखे ₹1000 की नकदी छीन लिए।

टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर के रहने वाले मोहम्मद शकील पुत्र नीराज अली (21) एक होटल में काम करता है। मैं बीती रात करीब 1:30 बजे अपने दोस्त शाहरुख के साथ पैदल घर लौट रहा था। तभी आइल दम तिराहे पर उसे ताहिर, सुरबत और रिहान मिले। उन्होंने शकील से कहा कि तेरे पास जितने पैसे हैं, हमें दे दे। इस पर शकील ने पैसे देने से मना कर दिया, इसी बात से नाराज होकर तीनों बदमाशों ने उसकी पेंट की जेब में रखे ₹1000 नकदी छीन लिए।

Miscreants looted a young man, incident happened in Tila Jamalpura, TT Nagar

इसके बाद युवक ने शोर मचाना शुरू किया, तो लोगों को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद फरियादी ने देर रात थाने पहुंचकर लूट की वारदात की सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

इधर टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद निवासी रितेश उर्फ मोनू पुत्र सुरेश राय (23) न्यू मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। वह गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने छोटे भाई अनुराग के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी स्मार्ट सिटी रोड गौरव भवन के सामने मेन रोड पर पहले से बैठे विशाल मोरे विनय मोरे विजय और दीपक ने दोनों भाइयों को रोक लिया।

आरोपियों ने रितेश की पेंट की जेब में रखा मोबाइल और नगदी 1500 रुपए छीन लिए। इसके बाद आरोपी अंधेरे में फरार हो गए। वारदात के अगले दिन शुक्रवार को फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनय और विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उनके साथी विशाल और दीपक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+