मंत्री विश्वास सारंग ने क्यों कहा कि राहुल गांधी और ओवैसी करते हैं तुष्टीकरण की राजनीति
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिल्ली दंगों को लेकर राहुल गांधी और ओवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और ओवैसी जैसे लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
भोपाल, 17 अप्रैल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिल्ली दंगे पर कहा दिल्ली में जो हुआ है दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे लोग जो तुष्टिकरण की राजनीति के लिए समुदाय को बरगलाने की कोशिश करते है तो ऐसा होता है। ओवैसी राहुल गांधी तुष्टिकरण की राजनीति करते है। हमारी सरकार और प्रशासन के कारण सभी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हो रही है। दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के ट्वीट से हिंसा भड़कती है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मप्र में हर तरह की चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त दुसरुस्त कर रहे है। टीबी मुक्त अभियान में देशभर में मप्र को पहला स्थान मिला है। टीबी की बीमारी लंबे समय तक परेशान करती है। जनजागरण हो लोगों को बीमारी का पता चले, सही समय पर इलाज मिल सके यही सरकार का लक्ष्य है।
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन पर किया तंज
मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कर रही है। ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस की इस कवायद पर तंज कसते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के सम्मेलन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कमलनाथ सिर्फ दस जनपथ पर अपनी इज्जत बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने में टांग हटाने का काम कमलनाथ सरकार ने किया था।
संजीवनी क्लीनिक बंद होने पर कहा जगह जगह बस्तियों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक बना रहे है। इसके माध्यम से लोगों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। बीजेपी सरकार की योजनाओं से जनता को फायदा मिल रहा है।
खरगोन में पीएफआई कनेक्शन
खरगोन में पीएफआई कनेक्शन की पुलिस जांच कर रही है। मध्यप्रदेश में PFI को बंद करने को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि किसी भी संगठन को प्रतिबंध करने का फैसला केंद्र सरकार लेगी।












Click it and Unblock the Notifications