Bhopal: कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं से की मुलाकात, दी मुफ्त यात्रा की सौगात
Bhopal News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भोपाल नगर निगम की बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) बसों में महिलाओं से संवाद किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
मंत्री सारंग ने बताया कि इस खास दिन पर नगर निगम ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है।

रक्षाबंधन के दिन, 19 अगस्त, सोमवार को राजधानी भोपाल में सभी महिलाएं सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बीसीएलएल बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह पहल बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने में सुविधा प्रदान करेगी। नगर निगम की इस पहल को एमआईसी (म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी) ने मंजूरी दे दी है और आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Recommended Video
महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में मदद के लिए नगर निगम द्वारा यह सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सुविधा बहनों को प्रदान की जाएगी। भोपाल में कुल 25 रूटों पर 368 सिटी बसें चलती हैं, जिनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। इस स्थिति में, शेष 228 बसों में महिलाएं 19 अगस्त को मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications