बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एमपी के मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

भोपाल में प्रदेश में हो रही बुलडोजर की कार्रवाई पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयान देते हुए कहा कि हम जो भी कार्रवाई कर रहे हैं वो पूरी तरह संवैधानिक है।

भोपाल, 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा हम जो भी कार्रवाई कर रहे हैं वो पूरी तरह संवैधानिक है
प्रिवेंशन ऑफ डेमेज टू प्राइवेट एंड पब्लिक प्रॉपर्टी एंड रिकवरी ऑफ डेमेजेस और मुनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट 1956 के तहत कार्रवाई हो रही हैं।

 मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

दिग्विजय और राहुल गांधी पर कसा तंज

मंत्री सारंग ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और तथाकथित वामपंथी बुलडोजर कार्रवाई को अवैध बताकर दंगाईयों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा-राहुल गांधी पत्थर फेंकने वालों का विरोध नहीं करते लेकिन पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई का विरोध कर रहें।

Recommended Video

    Jahangirpuri में Bulldozer Action पर Rahul Gandhi का आरोप- संविधान तोड़ रही सरकार | वनइंडिया हिंदी

    बुलडोजर कार्रवाई पर राहुल गांधी का ट्वीट

    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सरकार के बुलडोजर वाले एक्शन पर ट्वीट करते करते हुए लिखा कि यह लोग संविधान मूल्यों को विध्वंस कर रहे। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा कि सरकार गरीबों और अल्पसंख्यकों को प्रायोजित रूप से निशाना बना रही हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा को इसकी बजाय उनके दिलों से नफरत को दूर करना चाहिए।

    वहीं बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार को लगातार घेर रहे हैं। और जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में उन्माद फैलाया जा रहा है। और देश के प्रधानमंत्री चुप है। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की है।

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बुलडोजर कार्रवाई को बताया रॉलेट एक्ट

     पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

    प्रदेश में लगातार प्रशासन द्वारा की जा रही है। अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर पूर्व नेता अजय सिंह राहुल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बुलडोजर मामा अंग्रेजी राज्य का देसी संस्करण है। पूरा मध्य प्रदेश पूछ रहा है कि अंग्रेजों का रोलेट एक्ट तो उसी जमाने में खत्म हो गया था। जिसमें ना अपील, ना दलील, ना वकील होता था यह दोबारा कब लागू हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+