Bhopal Latest News : सड़कों पर अंधेरे को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों की ली क्लास, शुरू हुई लाइटे

भोपाल में सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ था। ये अंधेरा आज शाम को दूर हो गया है। शहर की जिन स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे गए थे। वे अब सभी जोड़ दिए गए है। ये तब संभव हो पाया, जब भोपाल के प्रभारी और नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र

बीते 12 दिनों से राजधानी भोपाल में सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ था। ये अंधेरा आज शाम को दूर हो गया है। शहर की जिन स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे गए थे। वे अब सभी जोड़ दिए गए है। ये तब संभव हो पाया, जब भोपाल के प्रभारी और नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कल और आज बंगले पर अधिकारियों की बैठक ली। हालांकि बार-बार यह स्थिति ना बने इसलिए इस मामले को सुलझाने के लिए आज दोपहर में फिर एक मीटिंग मंत्री के बंगले पर रखी गई। कल हुई मीटिंग में निर्णय में लिया गया कि लोक अदालत के जरिए मिलने वाली रकम से बिजली बिल चुकाया जाएगा। बता दे नगर निगम भोपाल ने 2 महीने से स्ट्रीट लाइटों का बकाया बिल नहीं भरा था। 28 करोड़ पर का बिल था और नगर निगम ने सिर्फ दो करोड़ पर ही जमा किए थे। इसके चलते बिजली कंपनी ने 29 अक्टूबर से स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद भोपाल की सड़कों पर अंधेरा छा गया था। मामले में मंत्री भूपेंद्र सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर आज से राजधानी की सड़कों की लाइटे शुरू हो सकी।

Minister Bhupendra Singh took meeting of officials regarding darkness on roads street lights started

दोपहर में हुई बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज शाम से स्टेट लाइट चालू कर दी जाए आगे ऐसी स्थिति कतई ना बने कोई भी मामला हो तो पहले विभागीय अधिकारी कलेक्टर को अवगत कराएं। इसके बाद स्ट्रीट लाइट बंद की जाएंगी। वही भोपाल नगर निगम ने भी बिजली कंपनी पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नोटिस थमाएं

बिजली कंपनी को सब स्टेशनों के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम ने नोटिस थमाए है। बता दे बिजली कंपनी ने स्ट्रीट लाइट के 12.7 करोड़ों रूपये का बिल बकाया निकाला है। वहीं नगर निगम ने इसके एवज में कोलर, गोविंदपुरा, आरेला कॉलोनी आदि क्षेत्र में बने सब स्टेशनों को प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस दिए हैं। हालांकि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर जाहिद अजीज खान ने नोटिस मिलने की बात की पुष्टि नहीं की है।

जोन 11- 18 के सब स्टेशनों में थमाए गए प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस

नगर निगम जोन 11 और 18 के सब स्टेशनों के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नोटिस जारी किए गए। जानकारी के अनुसार कोलार के एक सबस्टेशन को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के लिए नोटिस दिया गया है। इस प्रकार जोन 11 में वार्ड 45 और वार्ड 49 में बने दो-दो सब स्टेशनों के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को नोटिस दिया गया है। बिजली कंपनी के सब स्टेशनों से परी क्षेत्र के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाता है नगर निगम ने सब स्टेशनों को अलग-अलग बकाया राशि के नोटिस दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+