मन की बात पर लिखी गई किताब का अनावरण, देश को वंशवाद से विकास की राजनीति तक PM मोदी ने पहुंचाया: अनुराग ठाकुर
Bhopal BJP News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से विकास की बात करने वाली राजनीति तक पहुंचा है। उनके नेतृत्व में भारत आज नित नए आयाम छू रहा है। आंकड़े भी भारत की तरक्की की कहानी साफ बयां कर रहे हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को भोपाल के कुछ अभाव ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में लिखी गई किताब 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' के प्रथम एवं द्वितीय संस्करण के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसमें अनुराग ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन किताबों में नरेंद्र मोदी के कौन से भाषण को शामिल किया जाए, ये बहुत बड़ी चुनौती थी। उनका हर भाषण एक संदेश देता है। हम उनके सभी भाषणों को इसमें शामिल करना चाहते थे, लेकिन सभी को शामिल करना संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को यह किताब पढ़नी चाहिए।
सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला, विश्व का नजरिया बदल रहा है: सीएम शिवराज
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो सरकार थी उसकी नजर में राष्ट्र प्रथम नहीं था। 2014 से पहले जब मैं विदेश यात्रा पर जाता था, तब मन में बहुत तकलीफ होती थी। लेकिन अब गर्व होता है। यह हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है। विश्व का नजरिया हमारे प्रति बदल रहा है। अब लोग कहते हैं कि यह काम सिर्फ भारत ही कर सकता है। आज अमेरिका और रूस जैसी मां शक्तियां अभी भारत की तरफ देखते हैं। नरेंद्र मोदी विजनरी प्रधानमंत्री है। वह नए-नए आईडिया देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत एक गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बना है।












Click it and Unblock the Notifications