Bhopal News: बूंदाबांदी के बाद आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने तेज बारिश का जारी किया अलर्ट

Bhopal News: राजधानी भोपाल में मानसून के प्रवेश के बाद अब इसके तेवर देखने की बारी आ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तेज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जारी की है। इससे पहले मानसून की बारिश के बाद शहर का मौसम शुष्क हो गया है। और अधिकतम तापमान में भी 24 घंटे में 4 डिग्री का इजाफा हुआ है। इससे उमस और बेचैनी बढ़ गई है।

भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम भी 26.7 डिग्री के करीब चल रहा है। राजधानी में मानसून भले ही आ गया हो, लेकिन वह अभी यहां पूरी तरह से नहीं छाया है। इसके चलते कल भी शहर के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

Meteorological Department issued alert of heavy rain and thunderstorm

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर जीडी मिश्रा के अनुसार इसकी वजह लोकल सिस्टम का एक्टिव होना है। इसमें बदली बन रही है जो कहीं-कहीं बरस रही है। उनका कहना है कि इसके चलते शहर में गर्मी और ठंडी का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। मौसम स्विच को होने के चलते शहर में सांप निकालने की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही है। भोपाल के अयोध्या नगर और भेल क्षेत्र में हर दिन करीब 10 सांप निकालने की घटनाएं सामनेआ भोपाल के अयोध्या नगर और भेल क्षेत्र में हर दिन सांप निकालने की घटनाएं सामने आ रही है।

Recommended Video

    Bhopal News: बूंदाबांदी के बाद आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने तेज बारिश का जारी किया अलर्ट

    2 दिन आंधी बारिश के आसार

    शहर में बारिश का हल्का-फुल्का दौर बराबर चल रहा है। इसके चलते कल एमपी नगर और पुराने कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखा गया। रात में गरज-चमक के साथ आंधी की स्थिति बनी थी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के पहले दौर में ही जून की बारिश का कोटा फुल हो गया है, जबकि अगले दो दिन भी आंधी बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 27, 28, 29, 30 को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 जून को भारी बारिश का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+