शहीद के मां-बाप ने लगाया बहू पर मुआवजा मिलने के बाद संबंध तोड़ने का आरोप
भोपाल। देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद विधवा पर घरवालों ने संगीन आरोप लगाये हैं। शहीद के परिवार वालों ने बहू पर पैसे के लिए घर के साथ घर छोड़ देने का आरोप लगाया है।

इंडियन कोस्टगार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात मनोज सोनी के शहीद होने के बाद उनके माता-पिता ने विधवा बहू पर आरोप लगया है कि मुआवजे के रकम मिलने के बाद बहू ने परिवार से किनारा कर लिया है।
परिवार ने बहू पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के शहीद होने के बाद जो मुआवजे की राशि मिली उसे लेने के बाद बहू अमेरिका में बसने की योजना बना रही है।
घरवालों का कहना है कि उनकी बहू अमृता को तमिलनाडु और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया था। यही नहीं उन्हें एक करोड़ रुपए का मुआवजा कोस्टलगार्ड की ओर से भी दिया गया था।
परिवार वालों ने यहां तक आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने मुआवजे की रकम मिलने के बाद ना सिर्फ घर से नाता तोड़ा बल्कि उनके बेटे की अस्थियां भी बहाने के लिए नहीं आयी।












Click it and Unblock the Notifications