Bhopal News: इंस्टाग्राम पर शादीशुदा महिला से युवक से की दोस्ती, फिर घर में घुसकर किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके की बस्ती में रहने वाली शादीशुदा 24 वर्षीय महिला से आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। दोनों की बीच चैटिंग के जरिए जब गहरी दोस्ती हो गई तो युवक ने इस बात का फायदा उठाया और महिला के घर में घुस गया फिर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद वे महिला को ब्लैकमेल करने लगा इसके बाद महिला ने पूरी बात पति को बताई और मामले की शिकायत बागसेवनिया थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Married woman befriends young man on Instagram then incident of breaking into the house

क्या है पूरा मामला विस्तार से जानिए

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला बागसेवनिया थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। 2 महीने पहले महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर नीलेश सेन नाम के युवक से हो गई थी। दोनों के बीच जब चैटिंग होने लगी तो मई महीने के अंत में नीलेश महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस दौरान महिला का पति अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था सुन पान का फायदा उठाकर युवक ने महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद वे महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।

इस दौरान महिला उसकी धमकी से डर गई। इसके बाद आरोपी महिला को कोलार के एक फ्लैट में ले गया जहां पर उसने धमकी देकर महिला के साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों में फिर से महिला के घर जाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था तो महिला ने यह बात अपने पति को बता दी। इसके बाद पति-पत्नी ने थाने पूछ कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नीलेश सेन को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+