सतपुड़ा के बाद अब वल्लभ भवन में लगी आग, कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख होने की आशंका?
Vallabh Bhawan Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर भीषण आग से हड़कंप मच गया है। भोपाल स्थित वल्लभ भवन में भीषण आग लगी हुई है। भोपाल में मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जहां आग लगी है, वहीं कई कर्मचारी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से दमकलों को भेजा गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग फैलती ही जा रही है।

जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी के जानकारी मुताबिक फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी। जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है। दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
SDRF की टीम अंदर गई हुई है। अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग को 2 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि दोबारा कोई ऐसी घटना न हो इसका निर्देश जारी कर दिया गया है। उम्मीद करूंगा कि दोबारा कोई ऐसी घटना नहीं होगी।
सतपुड़ा भवन के बाद भी एमपी सरकार ने सबक नहीं लिया, नतीजा यह हुआ कि अब मध्य प्रदेश सरकार का एक और मंत्रालय भीषण आग की चपेट में है। कई कर्मचारी अंदर फंसे हुए हैं।
आग लगने से अभी कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई खबर सामने नहीं आई है।मिली मुताबिक आग सुबह करीब 9:30 बजे के करीब की बतायी जा रही है। मंत्रालय के गेट नंबर 5 और 6 के सामने सफाई कर रहे थे। तभी दोनों गेट के बीच बनी इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं उठते देखा।
इस पर तत्काल नगर निगम के फाइल कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके करीब 15 मिनट बाद दमकलें पहुंची और आग बुझाना का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश सरकार का सचिवालय है। यहां के 5वे फ्लोर पर मुख्यमंत्री का ऑफिस है। इससे पहले जून 2023 में भोपाल में सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें जलकर खाक हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications