भोपाल के शाहपुरा में बड़ा हादसा, 3 मंजिला मकान गिरने से कई मजदूर दबे
राजधानी भोपाल में 3 मंजिला मकान गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। जिसमें 4 से अधिक मजदूर मलबे के नीचे दब गए। मजदूरों को बहार निकालने का रेस्क्यू जारी है।
भोपाल, 1 जून। राजधानी के शाहपुरा में रिकंस्ट्रक्शन के काम में एक तीन मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस एंबुलेंस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे यहां मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अभी एक मजदूर की तलाश जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय विधायक पीसी शर्मा और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की पहुंच गई।

शाहपुरा के ए सेक्टर में 108 नंबर के मकान में चल रहा था काम
जानकारी के अनुसार शाहपुरा के ए सेक्टर में 108 नंबर के मकान को दोबारा बनाने के लिए थोड़ा जा रहा था। बुधवार शाम को अचानक मकान भरभरा कर नीचे गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल डीजीपी चावला ने ये मकान खरीदा था। मकान में करीब 7 मजदूर काम करे थे। जिसमें से चार दब गए और तीन मजदूर निकलकर बाहर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दमकल और एंबुलेंस ने 3 मजदूरों को बाहर निकाला जिन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एक मजदूर की अभी भी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय विधायक पीसी शर्मा और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की पहुंच गई।

मौके पर पहुंचे सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दरियादिली दिखाई दी
घटना की सूचना मिलते ही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंची। जहां उनकी मजदूर परिवारों के साथ दरियादिली देखने को मिली। सांसद ने पीड़ित परिवारों को गले से लगाया और उनके आंसू भी पोछें।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें जैसी जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कोई पटेल नाम के बिल्डर ने इसको दोबारा से बनाने का काम लिया था लेकिन वह गलत तरीके से काम कर रहा था। नीचे से खुदाई करने के कारण मकान गिरा है। अभी फिलहाल एक मजदूर मलबे के अंदर दबा हुआ है उसका परिवार लगातार प्रार्थनाएं कर रहा है मैं भी ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं कि वह मजदूर सुरक्षित बाहर निकले।

विधायक पीसी शर्मा ने मदद का दिया आश्वासन
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी मजदूर परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बिल्डर ने कोई गलत काम किया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। मौके पर घायल मजदूरों के परिवार वाले विधायक पीसी शर्मा से मदद के लिए गुहार लगाते हुए नजर आए। विधायक ने भी मजदूरों परिवारों के आशु पोछतें हुए उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

घायलों के परिजन प्रशासन से मदद के लिए लगा रहे गुहार
घायल मजदूरों के परिजनों का कहना है कि सरकार घायलों को अच्छा इलाज मुहैया कराए और आर्थिक रूप से उनकी मदद करने का प्रयास करें। वहीं एक मजदूर जो मलबे के नीचे दबा उसके परिजन लगातार घटनास्थल के पास प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्य को जल्द से जल्द मलबे से बाहर निकाला जाए।












Click it and Unblock the Notifications