Bhopal News: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर गंभीर आरोप

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज राजधानी भोपाल में सरकार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया।

सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुए वीभत्स बलात्कार के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समीप मोर्चा संभाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए इन महिलाओं ने सरकार की महिला सुरक्षा नीति पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री मोहन यादव को कटघरे में खड़ा किया।

Mahila Congress s fierce protest against MP government over increasing crimes against women

"सरकार अपराधियों को दे रही है संरक्षण" - विभा पटेल

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। हर दिन औसतन 20 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह सरकार महिलाओं और मासूम बच्चियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश में हर गली, हर जिले से भयावह घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से पनाह दे रही है और लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। विभा पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे गृहमंत्री का दायित्व किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपें ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।

Mahila Congress s fierce protest against MP government over increasing crimes against women

प्रदेश में भय और आक्रोश का माहौल

प्रदर्शन में मौजूद महिला कांग्रेस नेत्रियों का कहना था कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि महिलाओं और बच्चियों में भय का माहौल है। आम जनता आक्रोशित है लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रही है। ताज्जुब की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं गृहमंत्री का कार्यभार भी संभाल रहे हैं, फिर भी कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सतना, भोपाल, इंदौर और अन्य जिलों में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाएं प्रदेश की छवि को धूमिल कर रही हैं। "यह सरकार बस घोषणाएं करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।" - महिला कांग्रेस नेत्री शीतल मालवीय ने कहा।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी स्थानीय थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर तुरंत रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। साथ ही, दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विरोध में गूंजे नारे

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "महिला विरोधी सरकार हाय-हाय", "मासूमों के गुनहगारों को सजा दो", "महिलाओं को सुरक्षा दो" जैसे नारों से सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। विभा पटेल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रमुख नेत्रियों में राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, तला देवरे, अंबिका शर्मा, यशोदा पांडेय, रासिदा मुस्तफा, चंदा चौहान, रेखा भदौरिया, राजकुमारी केवट, पार्वती मोरे, सकुन राणा और रजनी दुबे शामिल रहीं। साथ ही, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+