MP News: लाडली बहना और नारी सम्मान का चला जादू, 64 सीटों पर महिला मतदान 80% पार, किस पार्टी को होगा फायदा

भाजपा की लाडली बहन योजना लाडली लक्ष्मी योजना गांव की बेटी योजना और कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल नारी सम्मान योजना का जादू इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। प्रदेश की 64 सीटों पर इस बार 80% से अधिक महिलाएं वोट डालने आगे आई हैं।

34 सीटों पर तो मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश में 76 विधानसभा सिम ऐसी है जहां महिलाओं और पुरुषों के मतदान में आधा फीसदी से 3% के अंतर है। भारतीय जनता पार्टी ने लाडली लक्ष्मी योजना, गांव की बेटी योजना, मेधावी विद्यार्थी योजना, सीएम कन्या विवाह, सीएम कन्या निकाह योजना के बाद मास्टर स्टॉक लगाते हुए विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लाडली बहन योजना लागू की।

magic of dear sister and women respect worked, women voting crossed 80% on 64 seats in mp

एक करोड़ 31 लाख से अधिक लाडली बहनाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना में पहले आयु सीमा 23 साल से शुरू थी जिसे कम कर 21 साल किया जा चुका है। वहीं कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में बिना किसी प्रतिबंध के सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाना है कांग्रेस अगर चुनाव जीती है तो वह योजना में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं का योजना के तहत ₹1500 मासिक दे सकती है। इन योजनाओं ने महिला मतदाताओं को मतदान के लिए घर से बाहर निकालने का काम किया।

टॉप विधानसभा जहां महिलाओं का भारी मतदान

मध्य प्रदेश में परसवाड़ा विधानसभा सीट जहां महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा है। उन सीटों में परसवाड़ा सीट ऐसी है, जहां 85.97 पुरुषों की अपेक्षाकृत 86.98 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। वहीं महिलाओं के सर्वाधिक मतदान पर गौर करें तो केवलारी में सर्वाधिक 88.12% उसके बाद चौरई में 87.88 बरघाट में 87.81 और अमरवाड़ा में 87.62 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है।

इन सीटों पर पुरुषों को महिलाओं ने पीछे छोड़ा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं ने इन सीटों पर पुरुषों को पीछे छोड़ा है। जिसमें पवई, पन्ना, चित्रकूट, रैगांव, नागौद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, सिरमौर, सेमरिया, त्यौंथर, मऊगंज, देवतालाब मनगवा, गुड, चुरहट, सीधी, सिंघवाल, चितरंगी, धौहनी, ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, मानपुर, विजयराघवगढ़, सिहोरा, बिछिया, निवास, बैहर लांजी, परसवाड़ा और भोपाल दक्षिण पश्चिम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+