Satna News: शिकायत करने पर तालिबानी सजा, दबंगों ने महिला को अर्धनग्न कर पीटते हुए गांव में घुमाया

सतना, 9 अक्टूबर। जिले में एक महिला को अर्धनग्न करके पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोग महिला को बचाने की बजाय तमाशबीन बनी रहे। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के दौरान आरोपियों के साथ गांव की महिलाएं भी मौजूद थीं। इस मामले पर पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों को चिन्हित कर उनकी भी तलाश की जा रही है।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

पूरी घटना मैहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के साथ हुई। 8 अक्टूबर की शाम कुछ दबंगों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की और उसे घसीटकर बाहर ले गए। फिर आरोपियों ने महिला की साड़ी उतार दी और उसे दो घंटे तक पूरे गांव में घुमाया। खास बात यह है कि जब ये वारदात हो रही थी, उस समय वहां मौजूद कोई भी महिला उसे बचाने नहीं आई। महिला के जेठ ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों के चंगुल से महिला मुक्त हो पाई। महिला को मेहर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सतना जिला अस्पताल ले आया गया उसका इलाज चल रहा है।

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था आरोपी

चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था आरोपी

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत का ही ऋषिकेश पटेल अपने चार दोस्तों के साथ 6 अक्टूबर की रात में घर में चोरी करने घुसा था। रात करीब 1-2 बजे काट कूट की आवाज सुनकर मेरी और मेरे पति की नींद खुल गई, जिसके बाद 3 लोग तो भाग गए। उन्होंने ऋषिकेश को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ऋषिकेश को डायल 100 में ले गई। 8 अक्टूबर को ऋषिकेश जेल से जमानत पर आया तो घर पर आ गया। वह दोस्तों के साथ दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और मारपीट करने लगा। उसने मुझे घसीटकर घर से बाहर खींच ले गया। मेरी साड़ी उतार दी और मुझे पूरे गांव में घुमाया। ऋषिकेश ​​​​​​पटेल के साथ उसके समाज की महिलाओं समेत लगभग 55 लोग थे। मेरे जेठ ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आई तब जाकर मुझे बचाया गया।

55 लोगों ने मिलकर महिला के साथ की हरकत

55 लोगों ने मिलकर महिला के साथ की हरकत

ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि लगभग करीब 55 लोगों ने मिलकर महिला के साथ ये हरकत की है। मारपीट के बाद उसे सिर्फ पेटीकोट और ब्लाउज में पूरे पंचायत में घुमाया। उसने बताया किमहेंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, अमृतलाल पटेल, शोभा पटेल, सुलोचना पटेल, ऋषिकेश पटेल, भागवती पटेल समेत इसी पटेल समाज के लगभग आधा सैकड़ा लोग वारदात में शामिल थे। ग्रामीण ने जानकारी दी कि हम लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपियों ने हम लोगों को गाली देकर वहां से भगा दिया था।

पुलिस ने जानकारी दी कि निर्वस्त्र नहीं किया गया

पुलिस ने जानकारी दी कि निर्वस्त्र नहीं किया गया

मैहर टीआई संतोष तिवारी ने अभी की महिला के साथ मारपीट के मामले में 8 अक्टूबर की रात ही मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। महिला को निर्वस्त्र कर नहीं घुमाया है। इन आरोपों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को चिन्हित कर उनकी भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+