मध्य प्रदेशः नेता प्रतिपक्ष कटारे ने जताई अपनी हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले आंदोलन में वॉटर कैनन से पीठ और सीधे सिर पर जैसा प्रहार किया गया वो नियम विरुद्ध था। ये जानलेवा और सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लगता है।
गैरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई बंद नहीं होगी भले ही जान क्यों न चली जाए। पत्र के प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी गई है।
पढ़ेंः व्यापम घोटाले में भाजपा की भूमिका पर पढ़ें
आपको बतादें कि व्यापम घोटाले के खुलासे के बाद कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के बीच तीखे बयानों की बाढ़ सी आ गई है। देखना यह है कि आखिर सत्यदेव कटारे को आखिर ऐसा कौन सा डर सता गया कि उनको अपनी हत्या की आशंका होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications