Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश का यह शख्स 40 साल से खा रहा कांच, देखें हैरान कर देने वाला Video

Recommended Video

    एमपी के डिंडौरी में एक वकील पिछले 45 साल से खा रहा है कांच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

    भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा के बरगांव निवासी दयाराम साहू को कांच खाने का बेहद खतरनाक शौक है। इन्हें बचपन से ही कांच खाने का जूनून सवार था जो आज भी बरकरार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दयाराम उर्फ़ दानी बल्ब और बॉटल के टुकड़ों को कितनी आसानी से चने की तरह चबा-चबाकर निगल जाते हैं।

    Madhya pradeshs Advocate Dayaram Sahu Eating glass, watch viral Video

    आपको जानकर हैरानी होगी कि जब हमने दयाराम से उनके अजीबोगरीब शौक के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके दिमाग में कुछ अलग करने की इच्छा थी और इसी चाहत के चलते उन्होंने कांच खाना शुरू कर दिया जो पहले उनका शौक था फिर बाद में उनका नशा बन गया।

    दयाराम साहू की मानें तो पहले वो आधा से एक किलो तक कांच चबाकर खा जाते थे। वे 40-45 साल से लगातार कांच खाते आ रहे हैं। हालांकि दांत कमजोर होने के कारण अब उन्होंने कांच खाना धीरे धीरे बंद करने का निश्चय कर लिया है।

    आपको बता दें कि दयाराम साहू उर्फ दानी पेशे से सीनियर एडवोकेट और नोटरी भी हैं। जब इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में पदस्थ चिकित्सक डाॅ सत्येंद्र परस्ते से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का शौक जानलेवा हो सकता है। कांच डाइजेस्टिव नहीं होता इससे पेट की आंतों में इंफेक्शन हो सकता है। लोगों को इस तरह के खतरनाक शौक नहीं करना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+