Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश सरकार प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना चल रही है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार की इस योजना से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से विकलांग श्रेणियां से संबंधित मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता दी जा रही है।
यह होगी पात्रता की सीमा
मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा में 60 फ़ीसदी और इससे अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को उसका लाभ मिल रहा है। यह स्कॉलरशिप की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश की मूल निवासी छात्रा पात्र है। प्रदेश सरकार की इस योजना में 12वीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ही पात्र होगी। साथ ही आवेदक छात्र शहरी क्षेत्र में निवास करती हो। प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा के अंक पत्रिका, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, शहरी आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति आदि डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आपके पास सभी डॉक्यूमेंट मौजूद है तो फिर इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको स्टूडेंट कॉर्नर पर रजिस्टर योरसेल्फ के दिए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको कम्युनिटी के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको नए पेज पर आधार कार्ड नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड क्लिक करना है तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। आखिर में आपको वेरीफाई पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वेबसाइट पर लोगों पर क्लिक कर सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको सभी जानकारियां भरनी होगी। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है। इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications