नाइजीरिया के दंपती से फेसबुक पर करती थी चैट, भोपाल की महिला को लगा 10 लाख का चूना

Bhopal News in Hindi, भोपाल। मेडिकल वीजा पर भारत आई नाइजीरिया की एक दंपती ने भोपाल की कल्याणी महिला से फर्जी फेसबुक आईडी पर दोस्ती की और विदेश से उपहार आने का लालच देकर फंसा लिया। कस्टम में उपहार फंस जाने और उस पर जुर्माने के नाम पर महिला से तीन बार में 10 लाख रुपए ठग लिए। जब मामला साइबर पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपितों को वाई-फाई से लॉग इन करने पर तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपितों ने महिला से ठगे 10 लाख रुपए लखनऊ के कुछ लोगों की मदद से हासिल किए थे जिनकी तलाश की जा रही है। दंपती के पास मप्र पुलिस ने 57 हजार की भारतीय मुद्रा व एक लाख से ज्यादा नाइजीरियन मुद्रा जब्त की है।

Madhya pradesh police arrested nigerian couple from delhi for online fraud

मप्र साइबर पुलिस के एडीजी राजेश गुप्ता ने बताया कि नाइजीरिया के स्टीफन चुकवूमा ओको और उसकी पत्नी विवियन अघलोर मेडिकल वीजा पर भारत आए थे। वे दिल्ली में तिलक नगर में एक ट्रांसपोर्टर के मकान में किराए से रह रहे थे। मेडिकल वीजा पर आई यह दंपती एक बार नाइजीरिया लौट गई थी। दंपती ने फेसबुक पर फर्जी आईडी से कुछ लोगों को दोस्त बनाया जिनमें कोलार रोड पर रहने वाली विधवा महिला कल्याणी भी थी। इस महिला के साथ दंपती ने सोशल मीडिया पर चैटिंग की और झांसे में ले लिया। महिला को उन्होंने विदेश से उसके नाम एक उपहार आने की बात कही लेकिन कस्टम से छुड़ाने के लिए राशि की मांग की। इस प्रकार तीन बार में इन लोगों ने 10 लाख रुपए ले लिए।

गुप्ता ने बताया कि कल्याणी महिला 10 लाख रुपए दे देने के बाद साइबर पुलिस के पास आई तो इसकी जांच शुरू हुई। मगर नाइजीरिया की दंपती इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करते थे। हर बार नई-नई आईपी एड्रेस से चैट करते थे। पिछले दिनों उनका डोंगल बंद हो गया तो वाईफाई से इंटरनेट का इस्तेमाल किया और साइबर पुलिस ने इससे उनके पासपोर्ट की डिटेल हासिल कर ली। इस आधार पर नाइजीरियन दंपती को दिल्ली स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया। उनके पास से 27 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, दो चैक बुक, एक पासबुक, 15 मोबाइल, 25 से 30 फर्जी सिम, सात इंटरनेट डोंगल जब्त किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+