मध्य प्रदेश : मंत्री सिलावट समेत उनकी पत्नी व बहन कोरोना पॉजिटिव, बंगला सील
भोपाल। देश में कोरोना का संक्रमण थमने नाम नहीं ले रहा है। अकेले मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 35 हजार को पार कर गया है। इनमें से 939 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की चपेट में न केवल खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ गए बल्कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी इससे बच नहीं पाए हैं।

मंत्री सिलावट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका बंगला सील कर दिया गया है। मंत्री के अलावा उनकी पत्नी और बहन की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अब प्रशासन ने बंगले को बैरिकेड लगाकर कंटेनेमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications