मंत्री गोविंद सिंह का PM मोदी पर आरोप, कहा-'एयर स्ट्राइक केवल वोट के लिए की गई'

Bhopal News, भोपाल। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में की गई एयर स्ट्राइक पर देश-प्रदेश की सियासत गर्म है। मध्यप्रदेश सरकार में संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह ने एयर स्ट्राइक को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है और कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा है कि चार साल से ज्यादा का वक्त बीत गया पहले एयर स्ट्राइक क्यों नहीं की, जब हमारे जवान मरते रहे।

Madhya pradesh Minister Govind Singh says AIR strike for vote

गोविंद सिंह ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव 2019 आ गए हैं तो मोदी सरकार के लोग एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का हल्ला करने लगे। उन्होंने दावा किया है कि मनमोहन सरकार में 25-30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, लेकिन प्रचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन इधर चुनाव आते ही मोदी ने प्रचार के लिए एयर स्ट्राइक का सहारा ले लिया। साथ ही कहा कि एयर स्ट्राइक पूरी तरह से वोट लेने के लिए की गई है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान बॉर्डर पर PAK ने फिर की 'नापाक' हरकत, धमाकों से गूंजा श्रीगंगागनर

मंत्री गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर भारतीय सेना की छवि बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है। एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हुये गोविंद सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों से ने साफ कर दिया है कि बालाकोट में बम गिराये गये, लेकिन कोई नहीं मारा गया। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मोदी इसका प्रमाण दें। उन्होंने कहा मोदी के पास मरने वालों के आंकड़ें कहां से आ जाते हैं। सेना के सम्मान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरा देश सेना की कार्रवाई का सम्मान करती है, लेकिन मोदी चुनाव के लिये उसका दुरूपयोग कर रहे हैं. इस पर आयोग ने भी निर्देश दे दिए हैं कि चुनाव के लिये सेना का इस्तेमाल न किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+