राजस्थान बॉर्डर पर PAK ने फिर की 'नापाक' हरकत, धमाकों से गूंजा श्रीगंगागनर

Sriganganagar News, श्रीगंगानगर। पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में पाक की ओर से नापाक हरकतें जारी हैं। भारत-पाकिस्तान का 1037 किलोमीटर लम्बा बॉर्डर राजस्थान में है, जो राजस्थान के श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर व बाड़मेर से होकर गुजरता है।

 firing in hindumalkot sri ganganagar on india pakistan border

श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की ओर से सीमा के पास कभी लड़ाकू विमान उड़ाने, कभी ड्रोन भेजने और कभी गोलाबारी करने की हरकतें की जा रही हैं, जिनका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ड्रोन को आसमां में ही मार गिरा रही है। वहीं सरहदी इलाकों के गांवों के लोग भी बहादुरी दिखा रहे हैं। पाक की किसी भी नापाक हरकत से ग्रामीणा खौफ नहीं खा रहे।

ये भी पढ़ें : IAf air Strike के बाद राजस्थान के लोगों को फोन करके इंडियन आर्मी की लोकेशन पूछ रहा पाकिस्तान!

फायरिंग की आवाज से टूटी नींद

(firing in sriganganagar india pakistan border) श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना इलाके में गंग कैनाल के बाइफिरकेशन हैड के आस-पास मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। सुबह करीब छह बजे से आधे घंटे तक यह बॉर्डर इलाका फायरिंग से गूंज उठा। गोलियां चलने की आवाज से ही लोगों की नींद टूटी। इससे पहले भी कई बार फायरिंग की जा चुकी है।

 firing in hindumalkot sri ganganagar on india pakistan border

फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले और 26 फरवरी की भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइके बाद से खौफ खाया पाकिस्तान नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार सुबह एक बार फिर बॉर्डर पर संदिग्ध ड्रोन (यूएवी) दिखाई दिया। उसे हवा में ही मार गिराया गया या वह वापस पाकिस्तान लौट गया। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले एक ड्रोन मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+