MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्मी अंदाज में कमलनाथ पर कसा तंज, कहा- 'एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा'

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर फिल्मी अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ व्यवसायिक की तरह सरकार चला रहे थे। उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं था।

Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra taunted Kamal Nath in film style

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्मी अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। कमलनाथ की 'मेरा क्या कसूर है' वाली बात पर तंज कसते हुए कहा कि 'दोनों सत्ता के नशे में चूर.. न इनका कसूर न उनका कसूर। न इनने सिंगल देखा न उनने सिंगल देखा। एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा।'

मिश्रा ने कहा कि सरकार में रहते हुए सत्ता के नशे में चूर रहने वाले कमलनाथ जी आप अपनी पार्टी और सरकार दोनों को नहीं संभाल पाए। कमलनाथ आपने किसान को कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया, नौजवानों के साथ छलावा किया, गरीबों की संबल योजना को बंद किया।आप प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के कसूरवार हैं।

बता दे एक दिन पहले इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि आने वाले चुनाव में वह "आखिर मेरा क्या कसूर था" की थीम पर चुनाव लड़ेंगे। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री ने फिल्मी गीत 'न तेरा कसूर ना मेरा कसूर' का उदाहरण देकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि उनका कसूर क्या था जनता, किसान, नौजवान से झूठ बोलना क्या मामूली कसूर है।

सत्ता के नशे में चूर हो गए थे कमलनाथ: मिश्रा

मिश्रा ने कहा कि सरकार बनते ही छोटे भाई बड़े भाई सत्ता के नशे में चूर हो गए थे। सरकार कैसी चल रही थी। सब जानते हैं। अब पूछ रहे हैं मेरा क्या कसूर था? इनके लिए तो मुझे एक फिल्म का गाना याद आता है। 'दोनों सत्ता की मस्ती में चूर.. न उनका कसूर न इनका कसूर.. न उनने सिंगल देखा, न इनने सिंगल देखा एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा'।

किसानों को डिफॉल्टर बना दिया: गृहमंत्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अगर आपको अपना कसूर जानना है तो आप अपने अंदर झांक कर देखिए खुद आपका आपके सवाल का जवाब मिल जाएगा। आपका कसूर यह था कि आप अपने ही पार्टी संभाल नहीं पाए। आपका कसूर यह था कि आप ने किसानों को धोखा दिया। 10 दिन में 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया। किसानों को डिफॉल्टर बना दिया।

सरकार चलाने का तरीका व्यवसायिक था: गृहमंत्री

Recommended Video

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्मी अंदाज में कमलनाथ पर कसा तंज, कहा- एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा

    गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आपने गरीबों की संबल योजना बंद कर दी। जन हितेषी अन्य योजनाएं बंद कर दी थी। नौजवानों को भत्ता देने का झूठ बोला। आपको कांग्रेस के लोग ही आप का कसूर बता देंगे। एक बार उनसे पूछ कर तो देख लीजिए उन्होंने कहा कि सबको पता है कि आप भी पारी हैं आपने सरकार भी व्यापार की तरह चलाई थी। आपका सरकार चलाने का तरीका व्यवसायिक था। आप कॉर्पोरेट कल्चर से सरकार चला रहे थे। उस सरकार में जनता से कोई मतलब नहीं था। कमलनाथ जी आपने नफा और नुकसान देख कर सरकार चलाई। अब आप अपने आप को आम आदमी बता रहे हैं, लेकिन जनता सारी असलियत जान चुकी है। चुनावी नतीजे में यह और साफ हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+