Shivpuri News: शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, मेहंदी लगे हाथों में लगी हथकड़ी, प्यार में धोखेबाजी पड़ी भारी
shivpuri news: पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध कर दिया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने सुनील जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

shivpuri news: शिवपुरी जिले में डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले प्रेमी को पुलिस ने शादी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। हल्दी की रस्म के बीच घर पहुंच कर पुलिस ने दबोच लिया। बदन पर हल्दी और हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे राजा जेल चले गए। मामला खनियाधाना थाना क्षेत्र का है।
गिरफ्तारी के तीन दिन बाद आरोपी की लड़की से शादी होनी थी। 18 अप्रैल को ही तिलकउत्सव कार्यक्रम हुआ था। तिलकउत्सव होने के बाद उसकी प्रेमिका को इस बात की भनक लग गई कि 25 अप्रैल को प्रेमी युवक दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद वह थाने जा पहुंची और अपने प्रेमी पर शादी के झांसे के आरोप में रेप का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए उसकी मेहरौली निवासी सुनील जाटव से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर हाय हेलो होने के बाद बातचीत ज्यादा होने लगी और दोस्ती गहरी हो गई। फोन नंबर आदान-प्रदान हो गया फिर दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान सुनील ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बात शादी तक पहुंच गई और दोनों के परिवार भी विवाह के लिए राजामंदी थे। इस दौरान कुछ समय पूर्व पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे दूरी बना ली।
पीड़िता से छिपाकर आरोपी सुनील के घरवालों ने उसकी दूसरी जगह शादी फिक्स कर दी और 18 अप्रैल को तिलक उत्सव का कार्यक्रम हो गया। इसके बाद 25 अप्रैल को खनियांधाना के ही कुमर्रा में बरात जाना थी। इसके पहले ही पीड़ित लड़की थाने पहुंच गई और दुष्कर्म का अपराध दर्ज करा दिया। पुलिस ने शनिवार को सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications