मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 20 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 400 करोड़ रुपए

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। शिवराज सरकार 400 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाल दिए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री किसान कल्यमाण योजना के तहत ट्रांसफर की है।

Madhya Pradesh government will transfer Rs 400 crore to the accounts of 20 lakh farmers

30 जनवरी यानी शनिवार दोपहर को सीएम शिवराज सागर पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान वे नगरीय विकास से जुड़े कामों की समीक्षा के अलावा कई कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसी दौरान सिंगल क्लिक से 20 लाख किसानों के खातों में कुल 400 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

इस बात की जानकारी सीएमओ मध्यप्रदेश के ट्वीटर हैंडिल पर भी दी गई थी। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने 26 जनवरी को ऐलान किया था कि 30 जनवरी को 20 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्यमाण योजना के तहत 400 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। फरवरी और मार्च के महीने में भी 400-400 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+