जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव बंगाल में TMC के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा- शिवराज सिंह

भोपाल। पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को पथराव की खबर है। हालांकि हमले से कोई हताहत नहीं हुआ है। जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेपी नड्डा की कार पर पथराव पश्चिम बंगाल में TMC के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा। न तो बंगाल और न ही देश इसे बर्दाश्त करेगा। असफलता के डर से ममता बनर्जी ने हमला करवाया है। इस हमले से भाजपा डरने वाली नहीं है।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan reaction on stone pelting on JP Naddas convoy in West Bengal

Recommended Video

    West Bengal में JP Nadda के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़, TMC पर लगा आरोप | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने राज्य में राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। मिशन-2021 के मद्देनजर ही जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। गुरुवार को वह डायमंड हार्बर में दक्षिण 24 परगना में एक कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे तभी बीच रास्ते कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और काफिल पर पथराव किया।

    इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने के बाद पुलिस का एक बयान आया है। पुलिस ने कहा कि बीजेपी नेता सकुशल वेन्‍यू पर पहुंच गए हैं। कुछ जगहों पर गाड़‍ियों की तरफ पत्‍थर फेंके गए। सब सुरक्षित हैं और हालात शांतिपूर्ण हैं। असल में क्‍या हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+