मध्य प्रदेश सीएम बोले-खाद को ब्लैक करने वालों पर लगाएंगे रासुका, भेजेंगे जेल
भोपाल, 29 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के किसान इन दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर समीक्षा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद को ब्लैक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर रासुका लगाकर उन्हें जेल भेजेंगे।

सीएम ने पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी चर्चा की और ट्वीट करके जानकारी दी कि खाद की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की है। इससे पहले सीएम ने किसानों से वादा किया था कि खाद के 31 रैक भेजे जाएंगे, मगर उन्होंने बताया कि अब 32 रैक भेजे जा रहे हैं। केंद्र सरकार से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
शिवराज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने नवंबर के लिए आश्वासित किया है कि मध्य प्रदेश को जो खाद्य चाहिए उसे उपलब्ध कराएंगे। हम निगरानी कर रहे हैं। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने कड़े निर्देश दिए हैं कि कोई भी ब्लैक करेगा तो उसे रासुका में जेल भेजेंगे। राज्य के मुरैना, भिंड सहित कई जिलों में डीएपी खाद के वितरण को लेकर दिक्कतें सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications