मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश और प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम शिवराज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश व प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज महिलाएं समाज के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सीएम ने कहा कि बहन, बेटियों के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए हम प्राण-प्रण से निरंतर इस दिशा में कार्यरत है।

बता दे एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के स्टाफ में मंगलवार को पायलट मुख्य सुरक्षा अधिकारी से लेकर पूरा सुरक्षा अमला महिलाओं का रहा। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियां महिला शक्ति को सौंप दी गई थी। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं है उपसचिव प्रीति मैथिल सुरक्षा में एसीपी (क्राइम) बिट्टू शर्मा सहित 22 महिला कर्मचारी तैनात रही। सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास की ड्यूटी और प्रेस प्रकोष्ठ में तैनात महिला अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और मुस्तैदी से दायित्व निर्वहन करने पर बधाई और शुभकामनाएं।

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा एवं अन्य शासकीय कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं ने प्रात: 8 बजे से देर रात्रि तक संभाली। मुख्यमंत्री का वाहन चलाने की जिम्मेदारी आकांक्षा शर्मा, वाहन पायलट इरशाद अली, जनसंपर्क की जिम्मेदारी सहायक संचालक बिंदु सुनील, फोटोग्राफर की जिम्मेदारी भावना जयसवाल ने निभाई। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास की ड्यूटी पर तैनात महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर हौंसला बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+