MP उपचुनाव 2020: राजपूत वोट साधने पहुंचे शिवराज के साथ हुआ कुछ ऐसा, मंच से छोड़कर चले गए

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगरमियां तेज हैं। बीजेपी-कांग्रेस धुंआधार रैलियां कर रही हैं तो वहीं, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान भी ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे हैं। ऐसी ही एक बड़ी घोषणा उन्होंने राजपूत समाज को साधने के लिए इंदौर में की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती की स्मृति में भोपाल के मनुभावन टेकरी पर आरक्षित जमीन पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

Madhya Pradesh by elections 2020

इतना ही नहीं रानी पद्मावती की जीवनी को प्रदेश सरकार के स्कूल पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा और महाराणा प्रताप के नाम पर शौर्य पुरस्कार तो वहीं रानी पद्मावति के नाम पर पद्मिनी पुरस्कार भी हर साल मध्यप्रदेश सरकार देगी, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण सीएम शिवराज को कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान आरक्षण को लेकर हंगामा भी देखने को मिला महिलाओं ने आरक्षण वापिस लो के नारे लगाए। विरोध करने वाले राजपूत समाज के लोगों का कहना था कि राजपूत समाज से वोट लेने आते हैं। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह ने 2018 में कहा था कि ठाकुर राजपूतों के वोट नहीं चाहिए और अब फिर वोट मांगने आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+