Madhya Pradesh : एक बजे तक 42.71 प्रतिशत वोटिंग, दो गांवों में चली गोलियां, सिंधिया बोले-सभी सीट जीतेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में 19 जिलों की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। दोपहर एक बजे 42.71 फीसदी मतदाता वोट दे चुके हैं। सबसे अधिक वोटिंग 56 प्रतिशत सुवासरा सीट पर हुई है। शाम छह बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश की। इसकी शिकायत की गई है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh by-election: Jyotiraditya Scindia और Kamal Nath ने किया जीत का दावा | वनइंडिया हिंदी
     9 हजार 361 बूथ बनाए गए

    9 हजार 361 बूथ बनाए गए

    मध्य प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि एमपी उपचुनाव में 9 हजार 361 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपैट हैं। 10 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र/जिला मुख्यालय पर काउंटिंग होगी।

    कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा

    कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा

    इधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपना वोट डाला और फिर मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने दावा किया कि उन्हें विश्वास है कि सभी 28 विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। वहीं, ​कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह बीते छह माह से जनता से झूठ बोल रहे हैं। प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में अब जनता कांग्रेस को मौका देगा।

    मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

    मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

    इधर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। बीती रात वह सुरखी सीट के बाजना में मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे। शिकायत के बाद उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर EVM से वोटिंग करवाने पर सवाल उठाए।

    नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    बता दें कि ये 28 सीटें वो हैं, जो विधायकों की मौत और ज्योतिरादित्य सिंधिया के विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने के कारण खाली हुई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से बगावत करने के कारण मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी। मध्य प्रदेश उपचुनाव में शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+