Sachin Atulkar: भोपाल के IPS अधिकारी सचिन अतुलकर के नाम पर लुधियाना की लड़की को जम्मू कश्मीर में ठगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईपीएस सचिन अतुलकर के नाम पर लुधियाना की रहने वाली युक्ति से करीब ₹7 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

Bhopal IPS officer Sachin Atulkar: भोपाल के आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में चतुर्थ श्रेणी में काम करने वाले कर्मी ने आईपीएस अधिकारी बनकर लुधियाने की युक्ति को करीब ₹7 लाख का चूना लगा दिया। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर भोपाल में तैनात आईपीएस अधिकारी का फर्जी अकाउंट बनाया और युक्ति को सिविल सेवा परीक्षा के टिप्स देने के बहाने झांसे में ले लिया और जम्मू कश्मीर में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। नीचे विस्तार से जानिए कैसे युवती को आरोपी ने ठगा....

IPS अधिकारी सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट
पंजाब के लुधियाना की रहने वाली लड़की ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें युवती ने बताया था कि वे सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती ने आरोप लगाया कि आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के नाम पर बने फेसबुक पर से उसके संपर्क में आई थी। युवती के अनुसार उस फेसबुक पेज पर आईपीएस अधिकारी मध्य प्रदेश के उज्जैन में तैनाती की बात पर की गई है और हजारों फॉलोअर्स हैं। युवती में आईपीएस अधिकारी को इंटरनेट पर फॉलो करना शुरू कर दिया।

ऐसे लगाए गया चूना
युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आईपीएस अधिकारी के अकाउंट से ऑडियो मैसेज आया। जिसमें उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर काम के सिलसिले में आ रहे हैं। वहीं पर वो युवति को परीक्षा संबंधित टिप्स देना चाहते हैं। अगर उसे टिप्स लेना है तो जम्मू कश्मीर आकर मिले। युवती जैस ही जम्मू कश्मीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आरोपी राकेश कुमार स्वयं को आईपीएस अधिकारी का अंगरक्षक बताकर उससे मिला। उसे जम्मू बस स्टैंड के एक होटल में ले गया। बताया कि अधिकारी व्यस्त हैं। आरोपित ने उसे जम्मू नंबर का सिम कार्ड दिया। कुछ देर बाद आरोपित फिर युवती से मिलने आया और कटुआ तक ले गया। कठुआ में एक होटल में युवती को झांसा देकर जेवर नकदी और मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया।

कटुआ थाने में शिकायत कराई दर्ज
युवती को ठगी का पता चला तो कटुआ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। बाद में वे जम्मू बस स्टैंड थाने में पहुंची और मामला दर्ज करवाया। युवती ने पुलिस को बताया कि एक बार आरोपी ने उसे प्रशासनिक सेवा की परीक्षा के टिप्स देने की एवज में बैंक खाते में कुछ रुपए जमा करवाने को कहा था उसी बैंक खाते के आधार पर राकेश पुलिस की पकड़ में आ गया।

पूर्व में सेना का फर्जी कैप्टन बनकर की थी ठगी
पुलिस की जांच में सामने आया कि जम्मू के अरनिया की रहने वाला राकेश कुमार पूर्व में सेना का फर्जी कैप्टन बनकर ठगी करने के मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं।

सचिन अतुलकर के नाम पर पहले भी हो चुकी है ठगी
अपने चेहरे-मोहरे के लिए चर्चित आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर के फेसबुक अकाउंट के नाम पर पहले भी धोखाधड़ी हो चुकी है। उनके नाम पर अभी भी आधा दर्जन से ज्यादा अकाउंट चल रहे हैं। इस संबंध में वे शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं। भोपाल के रहने वाले वसीम खान ने 29 मई 2022 को साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल में शिकायत की थी कि किसी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर के नाम से फर्जी आईडी बनाई है। उस आईडी से बच्ची के इलाज के नाम पर रुपए मांगे जा रहे हैं बाद में सतना के कबाड़ी को पुलिस ने दबोच लिया था।

सचिन अतुलकर युवाओं में खासा लोकप्रिय
मध्य प्रदेश में भोपाल के IPS अधिकारी सचिन अतुलकर अपनी डैशिंग पर्सनालिटी के लिए प्रदेश ही नहीं देश भर में जाने जाते हैं। बॉडी बिल्डिंग के शौकीन अतुलकर कम उम्र में ही आईपीएस अधिकारी बन गए थे। उनके फिटनेस की तारीफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कर चुके हैं। उनकी पर्सनालिटी से प्रभावित होकर पंजाब की एक लड़की अपना घर-परिवार छोड़कर उज्जैन आ गई थी और अतुलकर से शादी करना चाहती थी। जिसके बाद सचिन अतुलकर ने उसे समझा कर वापस उसके घर भेजा।












Click it and Unblock the Notifications