Guna News: पंचायत का तुगलकी फरमान, लव मैरिज करने पर नवदंपत्ति को गांव से निकाला, फिर मिली खौफनाक सजा

गुना जिले में कोर्ट मैरिज करना प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी कर दिया कि वह गांव छोड़कर चले जाएं। लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। ऐसे में उन्हें ऐसी सजा दी गई कि उसके परिवार पर जान पर बन आई।

guna court marriage panchayat expelled from the village

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां प्रेमी जोड़े को लव मैरिज शादी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। पंचायत ने अपना तुगलकी फरमान सुनाते हुए प्रेमी जोड़े को गांव से बाहर रहने का आदेश सुना दिया है। उल्लंघन करने पर युवती के गांववालों ने युवक और उसके परिवार की पिटाई कर दी। हमले में 3 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला नवंबर 2021 का है। धरनावदा क्षेत्र में रहने वाला संदीप कुशवाह सीमा कुशवाह से प्रेम करता था। इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो लोगों के द्वारा प्रेमी युवक के साथ मारपीट की गई। प्रेमिका युवती ने पुलिस को बुला लिया जिसके बाद पुलिस ने संदीप को बुलवाया। इस दौरान गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। संदीप से पूछा गया कि वह सीमा से शादी करना चाहता है क्या ? जिस पर उसने हां में उत्तर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दोनों पर छोड़ दिया।

पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान: उसी दिन शाम को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में यह फैसला हुआ कि दोनों शादी कर सकते हैं। लेकिन लड़की के परिवार वालों के विरोध के बाद यह कहा गया कि शादी के बाद उन्हें गांव छोड़कर जाना पड़ेगा। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के कुछ दिन बाद वह वापस गांव पहुंच गए। तब से लड़की के परिवार वाले धमकी देते थे कि गांव छोड़ दो। 4 माह पूर्व भी लड़के के पिता से यह कहा गया था कि गांव छोड़कर दूसरे क्षेत्र चले जाएं। पंचायत का आदेश नहीं मानने पर लड़की के परिवार वालों ने लड़के और उसके परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। गांव छोड़कर जाने का दबाव बनाया लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुए।

लड़की के परिवार वालों ने किया हमला: गुरुवार की रात लगभग 10 बजे लड़की के पिता और भाई ने संदीप उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। सरिया, तलवार और लाठी से किए गए मारपीट में संदीप समेत उसका पिता और भाई घायल हो गए।

इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। मारपीट में लड़के पक्ष से कैलाश नारायण और संदीप का भाई घायल हुआ। जबकि लड़की पक्ष से कमल सिंह, बल्लू और संतोष को चोटें पहुंची हैं। युवती सीमा ने भी अपने परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+