Bhopal: लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयुर्वेदिक चिकित्सा बोर्ड के कर्मचारी को ₹2500 रिश्वत लेते पकड़ा

Bhopal lokayukta News: राजधानी में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड भोपाल के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए अस्थाई पंजीयन करने वाले अधिकारी चंदन राम सनेही तिवारी को ₹2500 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने छात्र से अस्थाई पंजीयन के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने यह रिश्वत छात्र से इंटर्नशिप के रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी थी। फरियादी छात्र लक्ष्मण सिंह वीणा वादिनी आयुर्वेदिक कॉलेज कोलार रोड भोपाल से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है।

Lokayukta Police in Kolar caught Ayurvedic Medical Board employee taking ₹2500 bribe

छात्र ने बताया कि 4 साल बीएएमएस की पढ़ाई करने के बाद 1 साल की इंटर्नशिप के लिए इस कार्यालय से रजिस्ट्रेशन किया जाता है। आवेदक लक्ष्मण सिंह लोधी और भूपेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त मनु भैया स्कोर इस संबंध में शिकायत की थी जिस पर उनके निर्देशन में यह कार्यवाही की गई है। आरोपी चंदन राम से नहीं सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ है। उसने फरियादी से तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ₹2500 की रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक नीलम पटवा निरीक्षक विकास पटेल और अन्य स्टाफ शामिल रहा। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को कार्यालय के कक्ष में रिश्वत लेते हुए आरोपी चंदन रामसनेही को पकड़ा है। लोकायुक्त ने आरोपी चंदन तिवारी और उसके अधीनस्थ गोपाल राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+