मध्य प्रदेश के एक चपरासी के घर पर मिली करोड़ों रुपए की सम्पत्ति
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करोडो़ं रुपए की सम्पत्ति मिली है। लोकायुक्त पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। लोकायुक्त पुलिस ने एक बैंक के चपरासी के घर पर छापा मारा तो उसके यहां पर पांच आलीशान मकानस एक डुप्लेक्स, दो चार गाड़ियां और सम्पत्ति के ब्योरे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक सम्पत्ति सात करोड़ के आस-पास आंकी जा रही है। चपरासी का नाम कुलदीप यादव है।

लोकायुक्त एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि उन्हें एक गुमनाम शिकायत मिली थी कि नागरिक सहकारी बैंक की महाराजवाड़ा शाखा में पदस्थ कुलदीप यादव ने बेहिसाब संपत्ति जमा कर रखी थी। जिसकी जांच के बाद मंगलवार सुबह 3 बजे लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने सुबह छापा मारा। दोपहर बाद करीब तीन बजे यादव के पुरुषोत्तम विहार स्थित घर पर छापा मारा। जहां पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications