Bhopal: सरकारी हॉस्पिटल में स्टोर कीपर रहते जुटा ली करोड़ों की दौलत, लोकायुक्त के छापे में सबकी फटी रह गई आंखें

Lokayukta Bhopal News: राजधानी भोपाल सहित विदिशा जिले में पूर्व स्टोर कीपर के घर पर लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की हैं। अब तक कार्रवाई के दौरान सवा सौ करोड़ रुपए की 16 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इसके अलावा 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

लोकायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप में पदस्थ रहे है, उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Lokayukta action on Green Valley house of Ashfaq Ali store keeper of Vidisha lateri, crores disclosed

अभी तक की जांच पर अशफाक अली उनके पुत्र जीशान अली , शारिक अली ,पुत्री हिना कौसर और पत्नी श्रीमती राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Recommended Video

    भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सवा सौ करोड रुपए की संपत्ति का अब हुआ खुलासा

    आज अशफाक अली के ग्रीन वैली कॉलोनी भोपाल स्थित मकान तथा लटेरी स्थित मकान पर 2 टीमों के द्वारा सर्च की कार्रवाई की जा रहे हैं । अभी तक की कार्रवाई पर लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 स्क्वायर फीट पर निर्माणाधीन शॉपिंग कंपलेक्स तथा लगभग 1 एकड़ जमीन पर करीब 25 सौ वर्ग फीट का आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है। उनके द्वारा लटेरी में मुस्ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है।

    भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी प्राप्त हुई है जिसकी गिनती की जा रही है । सोने चांदी के जेवरात , कीमती घड़ियां और घरेलू उपयोग के कीमती सामान मिले हैं जिनकी सूची तैयार की जा रही है। अभी तक की जांच और सर्च कार्रवाई के दौरान आरोपी अशफाक अली और उनके परिजनों के नाम पर चल अचल संपत्ति लगभग 10 करोड उजागर होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+