VIdisha News: भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई, पटवारी विकास जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
भोपाल से आई लोकायुक्त टीम ने सिरोंज के पटवारी विकास जैन को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाजार जा रहा है कि पटवारी किसान की जमीन के रखव को सुधारने के लिए आनाकानी कर रहा था साथ ही रिश्वत की मांग कर रहा था।
बता दे पटवारी विकास जैन जिसकी उम्र 39 वर्ष, हल्का 55 निवासी वार्ड नंबर 10 नयापुरा सिरोंज को लोकायुक्त की टीम ने आवेदक रामप्रसाद कुशवाह निवासी ग्राम पारधा से 10000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

भोपाल से पहुंचे लोकायुक्त की टीम ने पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि राम प्रसाद ने शिकायत की थी कि पटवारी विकास जैन राम प्रसाद के समाधि मथुरा लाल की खेती की जमीन के रखव को सुधारने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।
मथरालाल को यही पटवारी पिछले एक साल से घुमा रहा था ।बिना रिश्वत लिए काम करने तैयार नहीं था। मथरालाल के पैर में चोट होने से ज्यादा चलने में उसे दर्द होता है तब उसने अपने समधी रामप्रसाद को पटवारी से काम करवाने कहा था।इस काम के लिए ही पटवारी विकास जैन ने 10000 रुपयों की रिश्वत मांगी और होली के बाद यह राशि लेकर आना तय किया था।
पटवारी ने अपने शासकीय कार्यों के लिए दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में एक प्राइवेट कक्ष ले रखा है। इसी कक्ष में रामप्रसाद से पटवारी ने 10,000 रुपए लिए। पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। भोपाल से आई टीम में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी, इंस्पेक्टर नीलम पटवा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, मुकेश सिंह, मुकेश पटेल, अवध बाथवी, और संदीप सिंह शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications