Bhopal: 2 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी लगाने पर शराब दुकानों का लाइसेंस रद्द, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ों रुपए की फर्जी बैंक गारंटी लगाने पर शराब दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया।

Bhopal News: राजधानी भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालघाटी के दो शराब दुकानों के लिए करीब ₹2 करोड़ की फर्जी डीडी लगाने वाले राठौर एंड मेहता एसोसिएट्स का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है।
बता दे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लालघाटी की दो शराब दुकानों के लिए राठौर एंड मेहता एसोसिएट्स के द्वारा सबसे ज्यादा ₹18 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई गई थी। आबकारी विभाग ने उनका आवंटन राठौर एंड मेहता एसोसिएट के नाम पर कर दिया था। राठौर एंड मेहता एसोसिएट्स संजीव कुमार मेहता, सुशील सिंह और सुरेंद्र राठौर के नाम पर है। दुकान के लिए कंपनी ने 2 करोड़ 84 लाख रुपए की बैंक गारंटी लगाई थी।
आबकारी विभाग ने इसे जांच के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अरेरा हिल्स भोपाल के स्थानीय ब्रांच को भेजा। बैंक द्वारा बताया गया कि इस नंबर की कोई बैंक गारंटी जारी नहीं की गई है। जांच के बाद उसकी पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया अब इनके खिलाफ f.i.r. भी कराई जाएगी।
आबकारी विभाग ने शराब के साथ तस्कर को दबोचा
अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी के एक मामले में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ₹1 लाख कीमत की शराब जब्त हुई है। यह पहले भी दो बार शराब तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। कंट्रोलर सचेंद्र मोरी ने बताया कि शुक्रवार को होशंगाबाद रोड से 46 साल के राजीव वासुदेव को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वे दो थैले में अंग्रेजी शराब की 72 बोतल व्हिस्की लेकर जा रहा था। टीम ने आरोपी को पकड़ने के पहले उसे ग्राहक बनाकर शराब लेकर बुलाया था। पहले उसे 2 पेटी शराब बुलाई थी। उसने सप्लाई कर दी। इसके बाद उसे 4 पेटी शराब का आर्डर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications