लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज बोले- जहां 50% से ज्यादा बहानें चाहेंगी, वहां शराब दुकान बंद कर दी जाएगी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ₹1000 की राशि में ढाई सौ रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही यह वादा किया है कि रक्षाबंधन की तरह दीपावली भी धूमधाम से प्रदेश की लाडली बहाने मनाएंगी, उन्हें भाजपा की प्रदेश सरकार तब भी उपहार देगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी कि उस क्षेत्र में शराब की दुकान हो, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान सीएम शिवराज ने भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित "लाड़ली बहना सम्मेलन" में लाड़ली बहना कैलेंडर का विमोचन किया।

भोपाल में लाडली बहना सम्मेलन में CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा

राजधानी भोपाल की जंबूरी मैदान पर लाडली बहन सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को रक्षाबंधन के पर्व पर राशि बढ़ा दी है। प्रदेश में सवा करोड़ लाडली बहनों को हर माह ₹1000 की राशि मिल रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूत करने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने ली है। मां के होते हुए लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार ना मिले यह कैसे संभव है। इसलिए मैं आप सभी से मिलने के लिए यहां आया हूं।

Ladli Bahna Sammelan at Jamboree Maidan, CM Shivraj big announcement and increased the amount

सीएम की महत्वपूर्ण घोषणा

  • अभी सिंगल क्लिक से राखी के लिए 250 डाल रहे हैं। बैंक अकॉउंट में ये राशि भेज दी।
  • राशि लाड़ली बहना आजीविका मिशन में आएंगी।
  • बैंक लोन मिलेगा। ब्याज सरकार भरेगी।
  • महिलाओं को केवल 2 प्रतिशत देना होगा।
  • महिलाओं के नाम पर सम्पति खरीदने पर केवल 1 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लगेगा।

सीएम का संकल्प

  • गांव में भूमिहीन महिलाओं को फ्री में प्लाट देंगे।
  • मुख्यमंत्री आवास योजना बनाकर महिलाओं को छोटे छोटे मकान दिए जाएंगे।
  • 20 मकान की भी बस्ती है तो बिजली ले जायेंगे।
  • 9 हजार करोड़ की बिजली योजना बनाई है।
  • रसोई गैस: 450 में दिलवायेगा. सावन के महीने में. परमानेंट व्यवस्था करूंगा।

आयोजन में लाखों की संख्या में बहनों ने भी शामिल होकर अपने सीएम शिवराज मामा पर विश्वास जाता दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना महत्वाकांक्षी योजना इस योजना के तहत बीते 2 महीने से प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों को एक-एक ₹1000 की राशि खाते में प्रदान की जा रही थी। बाद में इस योजना में बदलाव किया गया और अब 21 से 23 साल के बीच की लाडली बहनों को भी योजना के अंतर्गत राशि दी जाएगी।

लाडली बहना लाभार्थियों की संख्या में इजाफा

प्रदेश में लाडली बहन योजना की लाभार्थियों की संख्या में जप हो गया है बीते 2 महीने से प्रदेश की सवा लाख लाडली बहनों को ₹1000 का लाभ मिल रहा था। लेकिन आप प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ मिलेगा। सीएम शिवराज ने योजना के लिए पात्रता की आयु को 23 से घटकर 21 वर्ष कर दिया है। इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में ट्रैक्टर हैं वह भी योजना का लाभ ले सकती हैं। इससे प्रदेश की चार लाख 77199 महिलाएं हर माह ₹1000 का लाभ पाने के लिए पत्र हो गई है।

बहनों के खाते में चौथी किस्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों के खाते में हर माह 10 तारीख को राशि ट्रांसफर करते हैं।क इस महा रक्षा बंधन त्यौहार होने के कारण समय से पहले किस्त डाली जा रही है बहनों की खाते में यह छोटी किस्त डाली जा रही है। जबलपुर से पहली किस्त जारी है।

  • जबलपुर जबलपुर से पहली किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड़ रुपए से अधिक
  • इंदौर से दूसरी किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड रुपए से अधिक
  • रीवा से तीसरी किस्त जारी की 1 हजार 209 करोड़ रुपये से अधिक
  • सीएम कह चुके हैं कि योजना की राशि 1000 से बढ़कर ₹3000 की जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+