Ladli Bahana: CM शिवराज के जन्मदिन पर जंबूरी में जुटेंगी लाखों महिलाएं, भरेंगी लाडली बहना योजना के फॉर्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाड़ली बहना योजना समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है, उनको भी योजना का लाभ मिले।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन यानी 5 मार्च को राजधानी की जंबूरी मैदान में लाखों महिलाओं का जमावड़ा रहेगा। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना "लाडली बहना" के लिए इसी दिन से फॉर्म भरने का काम प्रदेश के साथ राजधानी में शुरू होगा। इससे पहले इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी भी दिलाई जाएगी और उस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएंगे कि योजना में पात्र बहनों को क्या जानकारी देना है। इसी दिन दोपहर 1 बजे पहला फॉर्म भरा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना में पात्र महिलाओं के फॉर्म भरे जाने के बाद हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते में ₹1000 डालने का निर्णय लिया जा रहा है। नीचे विस्तार से समझाइए कि किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ...

51 हजार 455 राजस्व गांव में इसके लिए 5 मार्च से चलेगा अभियान
मध्य प्रदेश के 51455 राजस्व गांव में इसके लिए 5 मार्च से अभियान चलेगा। इस योजना के बारे में खास बात यह कि राजस्व और पंचायत अमले को महिलाओं के फॉर्म भरने की जिम्मेदारी सौंपने के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी इस काम में लगाए जाने की तैयारी है, ताकि महिलाओं को अधिकारिक लाभ मिले और फॉर्म भरने के दौरान शिकायत ना मिले। यह कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे की योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के खाते में साल भर में 12 हजार और किसान के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि वाह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के ₹10 हजार जाने के बाद एक परिवार को 22 हजार रुपये सालाना सरकार की ओर से मिलेंगे।

ऑनलाइन रहेंगे आवेदन
इस योजना में आवेदन ऑनलाइन रहेंगे जो आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे। इस योजना में आवेदन ऑनलाइन रहेंगे जो आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे। उनको ऑनलाइन किया जाएगा। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र की ऐसी महिलाएं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है, उनको भी योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। साथ ही एक हजार रुपए पोषण अनुदान पा रही बैगा, भारिया, सहरिया, जनजाति की बहनों को भी लाडली बहना योजना का कुछ लाभ मिलने के निर्देश सीएम ने दिए हैं।

आयकर दाता की शर्त हटी तो दिक्कत
इधर अफसरों के अनुसार इस योजना में अब तक पात्र महिलाओं की आमदनी को लेकर स्थिति साफ नहीं है सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ स्थानों पर कह चुके हैं कि जिसे लाभ मिलना है, वह आयकर दाता नहीं होना चाहिए। लेकिन एक-दो स्थानों पर ये बात भी सामने आई कि ढाई लाख से कम आमदनी बताना होगी। ऐसे में अफसरों का कहना है कि अगर आए लिमिट तय होगी तो आय प्रमाण पत्र बनवाने की दिक्कत सामने आएगी।

डेंजर जोन के विधायक के लिए ये योजना संजीवनी
मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा के कुछ विधायक, जिनकी सर्वे में रिपोर्ट डेंजर जोन में आई है। उनके लिए यह योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है। दरअसल ये योजना प्रदेश की आधी जनसंख्या को कवर करने वाली है। लाडली बहना योजना को डेंजर जोन में शामिल प्रदेश की कई भाजपा विधायक संजीवनी मान रहे हैं सीएम शिवराज द्वारा मंगलवार देर रात बुलाई गई विकास यात्रा की समीक्षा बैठक में कई विधायकों ने यहां तक कह दिया कि वे अपने क्षेत्र में खुद को बहुत कमजोर पा रहे थे, लेकिन लाडली बहना योजना ने ताकत भरी है। इसलिए यात्रा के दौरान सबसे अधिक चर्चा इस योजना की कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications